
पीपीगंज, गोरखपुर। जालौन का नया कप्तान डॉ. दुर्गेश कुमार को बनाया है जबकि डॉ. ईरज राजा को गाजीपुर भेजा गया है। जालौन के नए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार मद्धेशिया गांगी बाजार,महाराजगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने एमएससी के साथ एमएसडब्ल्यू से पीएचडी की है। वर्तमान में वह पुलिस कमिश्नर लखनऊ में डीसीपी के पद पर तैनात थे। उनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग से हुआ है, इसके बाद पदोन्नति आईपीएस पर हुई।
वहीं जालौन के वर्तमान एसपी डॉ. ईरज राजा ने 14 जनवरी 2023 को जालौन की कमान संभाली थी। डेढ़ साल बाद उनका स्थानांतरण गाजीपुर हुआ है। डेढ़ साल के दौरान उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। डा दुर्गेश कुमार को जालौन के जिला कप्तान बनाए जाने पर उनके ग्राम गांगी बाजार और पीपीगंज के वैश्य समाज ने खुशी जाहिर करते हुए हर्ष व्यक्त किया।



