Breaking News

डीएम व एसपी ने दुद्धी में सुनी फरियाद, सम्बन्धितों को दिये आवश्यक निर्देश

91 मामले आये, 3 मौके पर निस्तारित व 6 मामलों में संयुक्त टीम रवाना

दुद्धी, सोनभद्र :  तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी सोनभद्र अभिषेक सिंह ने कहा कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें।पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी शिकायतों के तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधितों को निर्देश दिये। खासकर उन्होंने  पुलिस कर्मियों को आमजन से मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर विश्वसनीयता को और भी ज्यादा मजबूत करने के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 91 प्रार्थनापत्र पड़े। जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा 6 मामलों में निस्तारण हेतु संयुक्त टीम भेजी गई। प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, उपजिलाधिकारी दुद्धी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button