UP Live

उद्घाटन मैच में जिलाधिकारी एकादश ने मीडिया एकादश को 53 रनों से दी मात

दुद्धी– स्थानीय टाऊन क्लब मैदान पर रविवार को 34 वें अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ।उदघाटन मैच के रूप में जिलाधिकारीएकादश एवं मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया।मैच का टॉस मीडिया एकादश ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए जिलाधिकारी एकादश की टीम ने 15 ओवर के निर्धारित खेल में 4 विकेट गवांकर 210 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया।जिसमें अनिल ने 4 छक्के व 7 चौके की मदद से सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली।अरविंद यादव ने 1 छक्का व 8 चौका की मदद से 39 रन,एसडीएम रमेश कुमार ने 1 छक्का व 4 चौका की मदद से 31 रन व डीपीआरओ विशाल सिंह ने 3 चौके की मदद से 20 रन तथा सीओ राम आशीष यादव ने 9 रन जोड़े।

मीडिया मीडिया एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए,कैप्टन शमीम अंसारी ने 2 विकेट तथा प्रभात कुमार व निशांत मोहन ने एक एक विकेट अर्जित किया।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की टीम 5 विकेट खोकर,157 रनों पर सिमट गई।जिसमें निशांत मोहन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए,4 छक्के व 6 चौके की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली।शमीम अंसारी ने 1 छक्के व 4 चौके की मदद से 27 रन,जितेन्द्र अग्रहरि ने 1 छक्के व 3 चौके की मदद से 25 रन,प्रभात ने 2 चौके लगाकर 17 रन व सतीश भाटिया ने 5 रन जोड़े। प्रशासन की ओर से गेंदबाजी करते हुए,अभिषेक ने 3 विकेट व बीएसए गोरखनाथ पटेल ने 1 विकेट चटकाये।मैन ऑफ द मैच। मैन ऑफ दी मैच अरविंद यादव को घोषित कर पुरस्कृत किया गया।कमेंट्री वरुण जौहरी व इरफान खिलाड़ी ने किया।अन्त में मुख्य अतिथि व समारोह अध्यक्ष के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वहीं आयोजन कमेटी ने मुख्य अतिथि, समारोह अध्यक्ष व एडीएम को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button