UP Live

कांग्रेस के संगठनात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष ने भरा जोश, आनंद पांडे बने नए सीयर के ब्लॉक अध्यक्ष

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर स्थित राइन मैरेज हॉल में मंगलवार को कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए आनंद पांडे को सीयर ब्लॉक का नया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उन्हें जल्द ही अपनी कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए।

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि सदन में मजबूत विपक्ष के रूप में राहुल गांधी देश की नई उम्मीद बन गए हैं। सबसे बड़ी पार्टी का दंभ भरने वाले भी अब राहुल गांधी को देखते ही पानी पीने लगते है। उन्होंने युवाओं के मजबूती के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा के बाद यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन दलों के साथ कांग्रेस अच्छा परिणाम लाएगी और ग्राम पंचायत चुनाव में भी पार्टी मजबूती के साथ कार्य करेगी। पूर्व प्रदेश सचिव शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए संगठन के हर मोर्चे को गठित करने का जरूरी है। जिससे हर वर्ग और समाज के लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

नए ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पांडे ने पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान करीब एक दर्जन युवाओं को जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई और उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नेयाज अहमद, जिला सचिव दिनेश सिंह, अहमद कमाल लड्डन, सहाब अहमद, कोकिल राम, अतुल प्रकाश यादव, फैयाज अहमद, लालू राम मिर्घा, नैयर अहमद, संतोष कुमार समेत अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहें। संचालन अखिलेश कन्नौजिया ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button