Breaking News

जिलाधिकारी ने कनहर सिंचाई परियोजना का लिया जायजा

दुद्धी, सोनभद्र-निर्माणधीन कनहर सिंचाई परियोजना का जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली और पूछा कि बायीं राकफिल डैम का कार्य कब से शुरू होगा। साथ ही अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली।

जिलाधिकारी के प्रथम आगमन के दौरान उपजिलाधिकारी ने कनहर परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों का भौगोलिक अवलोकन कराया।जिलाधिकारी श्री सिंह ने विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से समय के अंदर गुणवत्ता परक निर्माण के निर्देश दिये। पांच मिनट के दौरान प्रोजेक्ट की ज्यादातर जानकारी लेकर वापस चले गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार,कार्यदाई संस्था के सत्यनारायण राजू, उदय भास्कर रेड्डी,चौकी इंचार्ज विमलेश सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button