
सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के ओबरा थाने में भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही जांच में दो सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों व उनके पत्नियों को दोषी बताते हुये मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिसकर्मियों की पत्नियों के नाम पर ओबरा खनन क्षेत्र में क्रशर प्लांट संचालित होना पाया गया है।
एंटी करप्सन विभाग के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत की तरफ से वर्ष 2018 में पुलिस को सौंपी गयी जांच के तहत मुख्य आरक्षी रविंद्र नाथ राय और आरक्षी विनोद कुमार राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि विनोद कुमार राय ने अपनी पत्नी मीना राय और रविंद्र नाथ राय ने अपनी पत्नी मुन्नी राय के नाम से न्यू सर्वोदय इंटरप्राइजेज पूर्व नाम आरके इंटरप्राइजेज के नाम से बिल्ली मारकुंडी में क्रशर संचालित है। (वार्ता)



