PoliticsState

बागी कांग्रेसी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए

बेगलुरू । मध्य प्रदेश की राजनीति में बीते कई दिनों से मची उथल-पुथल के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज (बुधवार) सुबह बेंगलुरु के होटल में मौजूद बागी विधायकों से मुलाकात करने पहुंचे। दिग्विजय को होटल के भीतर दाखिल नहीं होने दिया गया, जिसके बाद वह बाहर ही धरने पर बैठ गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बेंगलुरु के रमाडा होटल पहुंचे थे। इसी होटल में कांग्रेस के 21 बागी विधायक हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद दिग्विजय ने कहा कि विधायक उनसे बात करना चाहते हैं। दिग्विजय ने कहा, ‘मैं मध्य प्रदेश से कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदवार हूं। 26 मार्च को वोटिंग होनी है। मेरे विधायकों को यहां रखा गया है। वह मुझसे बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके मोबाइल फोन को छीन लिया गया है।’
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस विधायकों से मुलाकात नहीं करने दे रही है और कह रही है कि उनकी सुरक्षा को खतरा है। होटल के बाहर पार्टी समर्थकों के साथ धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button