Crime

सड़क हादसे में ढाबा संचालक की मौत, चक्काजाम 

चौबेपुर,वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गाजीपुर निवासी ढाबा संचालक की मौत हो गयी। दुर्घटना की वजह चंद्रावती पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर के बीच वाहनों के आवागमन के लिए छोड़ी जगह बनी। यहां अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक को टक्कर मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने कार्रवाई और लापरवाही को लेकर चक्कजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एक बजे अमरेश सिंह आजाद (48) निवासी अमेदा गाजीपुर अपनी कार से उगापुर स्थित अपने  ढाबे से घर जा रहा था। कुछ ही दूरी पर चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था की तभी रोड कट के पास अज्ञात वाहन ने अमरेश सिंह आजाद की कार को टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हा गयी। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था।

घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे परिवार वालों का रोकर हाल बेहाल था। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ढाबा संचालक की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने वाराणसी-गाजीपुर हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। अज्ञाता वाहन की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button