UP Live

विकसित भारत मोदी की गारंटी :शेषमणि त्रिपाठी

पीपीगंज, गोरखपुर । नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष एवं कंपेयर एंड विधानसभा के संयोजक शेषमणि त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता की आयोजन किया जो भाजपा के द्वारा हर विधानसभा में चलाया जाना वाला अभियान है,मोदी गारंटी की प्रेस वार्ता के माध्यम से सुझाव पेटिका जनता एवं कार्यकर्ताओ द्वारा पत्र प्रचार वाहन से गाँव गाँव जाएगी,जिसमे मील सुझाव 2024 के चुनावी संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।

भारत विकसित के बारे में वार्ता करते हुए शेषमणि त्रिपाठी कहा भारत देश सोने की चिड़िया था,आजादी के बाद कमजोर बन कर रह गया क्योकि अंग्रेजो मुगलों और आतताइयों ने लूटकर कमजोर बना दिया।आजादी के बाद मोदी सरकार ने विकाशशील देश की श्रेणी से निकालकर एक बार पुनः उसकी खोई सांस्कृतिक विरासत के साथ इसके अस्मिता एवत सम्मान को बढ़ाने का काम निरंतर कर रहे है जिनके मूल में प0 दीनदयाल के अंतिम पायदान के लोगों को 4 करोड़ आवास,गरीबी रेखा के नीचे के 85 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन देकर उन्हें नल से जल मिशन के तहत घर घर स्वच्छ जल उपलब्ध कराया गया ।

गम्भीर और घातक बीमारियों से बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू किया गया,अब सबका आयुष्मान कार्ड अब कोई भी बनवा सकता है,धारा 370 खत्म किया,राम मंदिर निर्माण भी कराकर अयोध्या में भव्य मंदिर पूरे विश्व मे डंका बजवाया,मुफ्त राशन, मुफ्त रसोई गैस,फर्टिलाजर को शुरू कराया,एम्स जैसा महत्वपूर्ण संस्थान दिया,किसानों के लिए कीटनाशकोंके लिए सब्सिडी,किसान सम्मान निधि, परिवहन,बैंकिंग समेत अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर विकसित भारत को परिलक्षित कर रहे है,7.4 जीडीपी है ।

इसके हिसाब से उत्तर प्रदेश जो अब उत्तम प्रदेश बन रहा है उत्तर प्रदेश अब स्वस्थ प्रदेश के रूप में आर्थिक अर्थ व्यवस्था में महाराष्ट्र के बाद यूपी की है, हवाई अड्डा कुशीनगर,गोरखपुर,अयोध्या,के अलावा हर जिले में मेडिकल कालेज अस्पताल बन रहे है। खेल को बढ़ावा देने के लिए अच्छा काम किया गया। 370भाजपा और 400 एनडीए का संकल्प लेकर 2047 के पूर्व विकसित भारत बनाने के संकल्प के आप सभी सहयोगी बने।विकसित भारत मोदी की गारंटी

प्रेस वार्ता में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा,जिलामंत्री डॉ सदानंद शर्मा,मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी,जंगल कौड़िया चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ,जिला कार्य समिति सदस्य जगदम्बा अग्रहरी, बिंद्रासन चौधरी,लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति सदस्य गणेश मद्धेशिया,पूर्व सभासद कमलेश वर्मा,सभासद बालेबिर मौर्य,दिनेश यादव,लालजी विश्वकर्मा,वेद प्रकाश दुबे,राकेश अग्रहरी,युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष आदर्श सिंह,आनंद भारती,अमरनाथ अमरनाथ मद्धेशिया,गोपाल,अंकुर, प्रदीप छापड़िया,गुड्डू रावत शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button