Arts & CultureUP Live

29 नवम्बर को पड़ेगी देव दीपावली, तैयारियां शुरू

वाराणसी। काशी में देव दीपावली की भव्यता पूरे विश्व में प्रचलित है इस बार देव दीपावली 29 नवंबर को मनाई जाएगी इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गई है। देव दीपावाली हर साल मुख्य दिवाली से 15 दिनों के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती हैं। इस साल 29 नवंबर को देव दिवाली का महुर्त शाम 5 बजकर 8 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक शुभ माना गया हैं।
मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी देवताओं ने मिलकर खुशियां मनाई थीं तभी से काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। इस पर्व के दिन दीपदान करने से अनंत लाभ मिलता हैं। कार्तिक मास की पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता हैं। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व होता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे साल गंगा स्नान करने का फल प्राप्त होता हैं। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों और तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button