Breaking News

सीमा सील होने के बावजूद कर रहा था घुसपैठ, ची नी नागरिक गिरफ्तार

चार वर्ष पूर्व एक्सपायर हो चुका था वीजा-पुलिस अधीक्षक

महराजगंज। भारत की सीमा में अवैध ढंग से पगडंडी से प्रवेश कर रहे एक चीनी नागरिक को शनिवार की देर शाम को एसएसबी ने पकड़ कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया। एसएसबी और पुलिस ने चीनी नागरिक से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने इस बारे में बताया है कि पकड़े गए चीनी नागरिक का वीजा चार वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका था।

भारत नेपाल सीमा की संवेदनशीलता इन दिनों कई मामलों को लेकर बढ़ी हुई है तथा अलर्ट चल रहा है। शनिवार की शाम को एसएसबी 22वीं वाहिनी के सहायक कमाण्डेन्ट संजय प्रसाद फ़ोर्स के साथ गस्त पर थे। इसी दौरान बॉर्डर के पिलर संख्या 517 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। वह पगडंडी के रास्ते भारत मे भारत मे प्रवेश कर रहा था। यह देखते ही जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेन ली निवासी हुबेई चीन बताया। इसके बाद उससे पूछताछ का क्रम शुरू हो गया।

सोनौली थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह के अनुसार चीनी नागरिक दवा का व्यापारी है। वह 30 जनवरी 2020 को चीन से दिल्ली आया था और आठ मार्च को दिल्ली से काठमांडू चला गया। नेपाल में उसका टूरिस्ट वीजा 6 जून को समाप्त हो गया। उसी समय से वह भारत मे प्रवेश करना चाहता था। पुलिस ने चीनी नागरिक के खिलाफ धारा 420 व 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि चीनी नागरिक पगडंडी के रास्ते अवैध ढंग से प्रवेश कर रहा था। उसे एसएसबी द्वारा गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसका वीजा 4 वर्ष पूर्व एक्सपायर कर चुका था। सीमा सील होने के कारण पगडंडी के रास्ते प्रवेश कर रहा था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button