
देवरिया । कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रोज मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है। आज फिर देवरिया में 24 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।
आज मिले मरीजों में सबसे अधिक कोरोना पांजिटिव मरीज देवरिया क्षेत्र में मिले है। देवरिया क्षेत्र में आज कुल 15 मरीज मिले है। उसके बाद लार क्षेत्र में 2, भटनी क्षेत्र में 1, सलेमपुर क्षेत्र में 1, बरहज क्षेत्र में 2 एवं अन्य जगहों से 3 कोरोना पाँजिटिव मरीज मिले है।
आज मिले 24 मरीजों को लेकर जिले में कुल मरीजों की संख्या 852 हो गयी है।



