UP Live

अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर संघ द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

बीडीओ मिठौरा के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर धरना पर बैठ गए। इनका मांग था कि कोरोना महामारी के समय प्रवासी मजदूरों का भूख व दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को 10 लाख रुपये तक मुआवजा उनके आश्रितों को दिया जाय, सभी पंजीकृत प्रवासी मजदूरों को कोरोना काल तक 5000 हजार रुपये प्रति माह उनके खाते में भेजी जाय, सभी गरीबो को राशन कार्ड में प्रति यूनिट 10 किलो अनाज ,चीनी एवं दाल दिया जाय, वहीँ मनरेगा में प्रवासी मजदूरों को 200 दिन काम और 500 रुपए मजदूरी दिया जाय। इन सब मांगो को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण मजदूर संघ ने धरने पर बैठ गए।
बीडीओ मिठौरा पुष्पा सोनकर ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन के अंदर जिन प्रवासी मजदूरों का नाम सूची में अंकित है उन सबको राशन उपलब्ध कराया जाएगा।इस दौरान जिलाध्यक्ष बेचू कसौधन, भाकपा माले के हरिश्चंद जयसवाल, दिनेश, मजरुद्दीन एवं रोहित सहित सैकड़ो प्रवासी मजदूर मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button