State

नूंह हिंसा में मरने वालों की संख्या 6 हुई

नूंह । हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा पर पथराव के बाद फैली हिंसा राजस्थान तक पहुंच गई है। राजस्थान में अलवर बायपास पर कुछ दुकानों पर तोड़फोड़ कर दी गई। इसके बाद यहां भी धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह और आसपास के जिलों में शांति है, लेकिन लोगों में डर बना हुआ है। गुरुग्राम में पुलिस ने अफवाहों का खंडन किया है और कहा है कि आज सभी दरफ्त खुले हैं।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, “यात्रा आयोजकों ने जिला प्रशासन को यात्रा के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी। इस वजह से यह घटना हुई। हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।“

बजरंग दल नेता की मौत

हरियाणा के नूंह में हुए बवाल में बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रदीप निवासी ग्राम पांची, बागपत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना से संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष है।

गुरुग्राम में ताजा हिंसा की खबर

गुरुग्राम में ताजा हिंसा की खबर आ रही है। खांडसा रोड के पटौदी चौक पर कई मांस की दुकानों, स्क्रैप की दुकानों और फर्नीचर मरम्मत की दुकानों पर हमला किया गया। पुलिस बल मौके पर है।

राजस्थान तक पहुंची आग

कुछ लोगों ने राजस्थान के अलवर जिले में सड़क किनारे कुछ दुकानों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। पुलिस को संदेह है कि यह पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक तनाव से जुड़ा हो सकता है।

इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राजस्थान पुलिस ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।एहतियात के तौर पर नूंह जिले के साथ सीमा साझा करने वाले भरतपुर जिले की चार तहसीलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button