Crime

गंगा में डूबने से युवक की हुई मौत,शव ललिता घाट पर मिला

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के तारकेश्वर नगर कॉलोनी निवासी अजय राजभर 18 वर्ष पुत्र स्व. बलिराम का शव बुधवार की सुबह ललिता घाट पर उतराया मिला। सूचना पर रोते बिलखते परिजन थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार तारकेश्वर नगर कॉलोनी निवासी अजय राजभर अपनी मां सुनीता देवी व बड़ी बहन ज्योति व छोटी बहन सपना के साथ रहता था। वह अपने चाचा सेवा लाल के मंडुवाडीह चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर ही अक्सर रहता था।

परिजनों ने बताया की मंगलवार की शाम लगभग 3 बजे वह दुकान के लिए निकला लेकिन दुकान नही पहुँचा। कल शाम से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवक की फ़ोटो वायरल की गई ताकि उसका पता लग सके। बुधवार की सुबह युवक का शव गंगा में उतराया मिला,तो सोशल मीडिया से ही खबर परिजनों तक पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button