Crime

गाजीपुर में महिला की नृसंश हत्या,खेत मे शव निर्वस्त्र मिला

गाजीपुर । नोनहरा थाना क्षेत्र के तिलाड़ी ग्राम सभा मे आज सुबह गेहूं के खेत में एक निर्वस्त्र महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। उसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। बाद में उसकी पहचान केदार की पत्नी के रूप में हुई। खबर पाकर पहुंचे परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। बताया गया कि महिला के गले को चापड़ से काटा गया था।, मृतका के शरीर पर भी चोट के कई निशान मिले।

परिजनों के अनुसार रात को घर में सोई थी सुबह खेत में उसके पहुंचने की जानकारी किसी को नहीं है। मृतिका के पति ने गांव के ही एक आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी और एसपीआरए ने बताया कि शीघ्र हत्यारे पुलिस के शिकंजे में होंगे। हत्या के कारणों को लेकर कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button