Crime

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सडकहवा निवासी एक युवक का शव गांव से बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है बीती रात घर में विवाद के बाद घर से चला गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक की पहचान सुग्रीम पुत्र स्वामीनाथ (35 वर्ष ) निवासी सड़कहवा के रूप में हुई। स्वजनो के अनुसार मंगलवार की रात में करीब 10 बजे वह शराब के नशे की हालत में घर से बाहर निकला था। उसकी पत्नी 3 बच्चे उसका इंतजार कर रहे थे। लेकिन रात भर वह घर वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह गांव के लोग शौच के लिए बाहर निकले तो गांव से थोड़ी दूर पर स्थित एक पेड़ पर उसका शव पेड़ में फंदे पर लटका हुआ था। शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। इस दौरान एसएसआई अरुण कुमार दुबे, कैलाश द्विवेदी शिवम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button