जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुराव यादव बस्ती के पास लटकते 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से डीसीएम गाड़ी स्पर्श होने पर लगी आग में देखते ही देखते चालक सहित डीसीएम जलकर खाक हो गई।पुलिस के अनुसार जिले में मछली शहर पावर हाउस से 11 हजार वोल्ट की लाइन मुस्तफाबाद सब स्टेशन पर गई है, लाइन का तार काफी नीचे होने के कारण मुर्गी का चारा लेकर जा रही डीसीएम गाड़ी उसमें स्पर्श कर गई, जिससे लगी आग के कारण चालक सहित डीसीएम जलकर खाक हो गई। डीसीएस गाड़ी इस तरह से जली है कि न तो उसके नंबर का पता रह गया है और न ही उसमें बैठे चालक की ही पहचान हो पा रही है। (वार्ता)



