CrimeEntertainment

समर की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ और मुंबई में दबिश

सारनाथ,वाराणसी । सारनाथ पिछले दिनों सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी में सोमेंद्र होटल मे भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के एक कमरे में लटका हुआ मिला। इस घटना के 10 बीत जाने के बाद भी सारनाथ पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि समर और संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चार टीम लखनऊ और मुंबई में संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री के खुदकुशी के मामले में आरोपी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय सिंह को पकड़ने के लिए सारनाथ पुलिस की चार टीम आजमगढ़, मऊ , गोरखपुर के साथ बिहार में सम्भावित जगहों पर दबिश देकर वापस लौट आयी। लेकिन फिर पुलिस की चार टीमें लखनऊ के साथ आरोपी के मुंबई में रह रहे रिश्तेदारों के यहां दबिश जारी है। वही सूत्रों के अनुसार मुम्बई गयी टीम आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर इर्द गिर्द घूम रही है। वही थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा के परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग,अक्षरा सिंह मृतका के घर पहुंची

आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

खुदकुशी: अभिनेत्री आकांक्षा से संपर्क में रहने वालों से भी पुलिस करेगी पूछताछ

 

Related Articles

Back to top button