Crime

पूजाघर में रखे दीपक से सिलेंडर में लगी आग

भिंड । भिंड जिले में गैस सिलेंडर लीक होने से पूजाघर में रखे दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। इससे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं चार लोग झुलस गए हैं. इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button