Health

देश में कोरोना वायरस के मामले 47 लाख 54 हजार से अधिक, 24 घंटे में 94,372 नए केस

नई दिल्ली :  भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सितंबर माह में कोरोना वायरस और भी कहर मचा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 94 हजार से अधिक केस सामने आए, जिससे कोरोना वायरस के मामलों का कुल आंकड़ा 47 लाख 54 हजार से अधिक पहुंच गया है। इसके अलावा, कोरोना से मौतों की संख्या भी 78,586 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 94,372 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं, वहीं  1,114 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 47,54,357 हैं, जिनमें से 9,73,175 एक्टिव केस हैं और 37,02,596 रिकवर होने वालों की संख्या है

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button