बीते 24 घंटों में देशभर में 6 लाख से अधिक नागरिकों को लगाई गई कोरोना वैक्सीनेशन
कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 17 करोड़, 01 लाख, 53 हजार 432 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के 114वें दिन यानि कि 9 मई को देशभर में 6 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 3 लाख 97 हजार 231 से ज्यादा लोगों को पहली डोज, जबकि 2 लाख 74 हजार, 415 से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें दमन-दीव, दादरा और नागर हवेली, अरुणाचल प्रदेश और लक्षदीप समूह शामिल हैं।
Three States/UTs have not reported any COVID-19 deaths in the last 24 hours. These are D&D & D&N, Arunachal Pradesh and Lakshadweep.
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 10, 2021
सबसे तेजी से 17 करोड़ से अधिक नागरिकों के टीकाकरण में भारत नंबर-1
इसके साथ ही भारत पूरी दुनिया में सबसे तेजी से 17 करोड़ से अधिक लोगों के टीकाकरण करने वाला पहला देश बन गया है। देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से भारत ने यह मुकाम महज 114 दिनों में हासिल किया है। भारत के बाद इस सूची में अमेरिका(115 दिन ) और चीन (119) आते हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
India is the fastest country globally to administer 17 crore #COVID19 vaccine doses in 114 days.https://t.co/095joKX0pu pic.twitter.com/Km0li8wdd7
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 10, 2021
बीते 24 घंटों में इतने लोगों को लगी वैक्सीन
देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के कुल 2 लाख, 43 हजार, 958 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में इसी आयुवर्ग के 20 लाख, 31 हजार, 854 नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा हेल्थ केयर वर्कर्स की श्रेणी में 4,771 नागरिकों को पहला टीका, 7010 को दूसरा टीका लगाया गया है। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के 89 हजार 291 लोगों को पहला टीका जबकि 1 लाख 33 हजार 264 नागरिकों को दूसरा टीका लगाया गया। वरिष्ठजनों की श्रेणी में 33 हजार 894 लोगों को पहला टीका, जबकि 1 लाख, 13 हजार, 364 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।
➡️ India's Cumulative Vaccination Coverage achieves the landmark of 17 Cr doses.https://t.co/dl0utHpe5z pic.twitter.com/Ogp8Oj9Ncu
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 9, 2021
हेल्थ केयर वर्कर्स
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 95 लाख 46 हजार 871 लोगों को पहली खुराक, जबकि 64 लाख, 71 हजार, 090 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 1 करोड़, 39 लाख, 71 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 77 लाख, 54 हजार, 283 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़ 51 लाख, 74 हजार 561 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 65 लाख, 55 हजार 714 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़, 36 लाख, 72 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 49 लाख, 77 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह रहा आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़, 46 लाख, राजस्थान में 1 करोड़ 14 लाख, यूपी में 1 करोड़ 08 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 06 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 30 लाख, पुड्डुचेरी में 1.75 लाख, नागालैंड में 1.72 लाख, लद्दाख में 82 हजार, लक्षदीप में 19 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.05 करोड़, केरल में 79 लाख, आंध्र प्रदेश में 73 लाख, तमिलनाडु में 65 लाख, ओडिशा में 61 लाख, तेलंगाना में 51 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.30 लाख, मेघालय में 3.42 लाख, त्रिपुरा में 13.95 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.77 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
इन दस राज्यों को मिली 66.79% वैक्सीन
देशभर में कुल वैक्सीन की 66.79% डोज 10 राज्यों को दी गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.56%), राजस्थान (8.29%), उत्तर प्रदेश (7.99%), गुजरात (8.18%), पश्चिम बंगाल (6.99%), कर्नाटक (6.19), मध्य प्रदेश (5.05), केरल (4.66%), बिहार (4.59%) और आंध्र प्रदेश (4.29%) शामिल हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
Ten states account for 66.79% of the cumulative doses given so far in the country. pic.twitter.com/jb8BJq0fne
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 10, 2021
बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ
बीते 24 घंटों में देशभर में कुल 3 लाख 53 हजार 818 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें से 10 राज्यों से सर्वाधिक 74.38% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत महाराष्ट्र में सर्वाधिक (60,226), उत्तर प्रदेश (34,636), केरल (29,318), कर्नाटक (31,796), तमिलनाडु (22,381), राजस्थान (16,880), दिल्ली (14,738) पश्चिम बंगाल (18,454), आंध्र प्रदेश (18,832) कोविड मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10 दिनों में देश में औसत रिकवरी रेट 3.28 लाख प्रतिदिन है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1391634147550982148
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 18 करोड़ वैक्सीन दी गईं
10 मई की सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 17 करोड़, 93 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.82 करोड़+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़ 51 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़ 47 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 48 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 20 लाख+ और कर्नाटक को 1 करोड़, 09 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 1 करोड़ 4 लाख 30 हजार से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास फिलहाल उपलब्ध हैं, जबकि 9 लाख से अधिक खुराकों को अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दिया जाना है।
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1717358
किस राज्य में कितनी खुराक उपलब्ध
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 12 लाख, 70 हजार, 880 खुराकें, महाराष्ट्र में 7 लाख, 18 हजार, 561 खुराकें, हरियाणा में 4 लाख, 56 हजार, 988 खुराकें, मध्य प्रदेश में 6 लाख, 59 हजार, 851 खुराकें, झारखंड में 4 लाख 33 हजार, 659 खुराकें, दिल्ली में 4 लाख, 44 हजार, 958 खुराकें, बिहार में 6 लाख, 28 हजार, 168 खुराकें और तमिलनाडु में 8 लाख, 78 हजार, 437 खुराकें फिलहाल उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 84 लाख से अधिक टीके उपलब्ध हैं।