HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 54,069 नए मरीज, 1321 मौत जान

नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। राहत की बात ये है कि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 54,069 नए मामले सामने आए और 1,321 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हुई और मौत का आंकड़ा 3,91,981 हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.61 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 68,885 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,90,63,740 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 30,16,26,028 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 64,89,599 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,59,469 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक 39,78,32,667 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button