HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 3.82 लाख नए मामले, 3780 मौत

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 51,880 नए मामले दर्ज

नई दिल्ली । लगातार तीन दिनों तक कमी के बाद भारत में एक बार फिर नए कोरोना केसों में उछाल दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 82 हजार 315 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी अवधि में एक दिन में सर्वाधिक 3780 लोगों की मौत भी हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या देश में बढ़कर 2 लाख 26 हजार 188 हो गई है। वहीं अब तक 16 करोड़ 4 लाख 94 हजार 188 लोगों को देश में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले साल से अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा देश में बढ़कर 2 करोड़ 6 लाख 65 हजार 148 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 3 लाख 38 हजार 439 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 1 करोड़ 69 लाख 51 हजार 731 हो गई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 लाख 87 हजार 229 है। महाराष्ट्र में मंगलवार को सबसे अधिक 51,880 नए मामले सामने आए और 891 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों के मामले में इसके बाद केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली का स्थान है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ही तीन लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। राज्य में ताजा अपडेट के अनुसार 44631 नए मामले सामने आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 16 लाख तक पहुंच गई है।

ऐसे ही केरल में मंगलवार को 37190 नए मामले सामने आए और 57 मरीजों की मौत हो गई। असम में 41 और मरीजों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 352 मरीजों की मौत हो गई और 25,858 नये संक्रमित पाये गये। बताते चलें कि अमेरिका के बाद भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button