UP Live

कोरोना का कहर-देवरिया जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 241हुई

देवरिया । देवरिया जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा नोएडा के शारदा हास्पिटल से दो व राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या अब 241 हो गई है। अबतक पांच लोगों की मौत हुई है। 169 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस 67 है। पॉजिटिव मरीजों का नाम पता की जानकारी ले कर स्वास्थ्य विभाग अग्रिम कार्रवाई के प्रयास में है। उधर बुधवार की देर रात आए एक कोरोना पॉजिटिव के चलते हनुमान मंदिर के समीप की दुकानों व सड़क को सैनिटाइज किया गया।

हनुमान मंदिर के समीप कपड़े के दुकानदार के घर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आस के लोगों में दहशत का माहौल है। दुकानदार देवरिया खास का निवासी है। स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर उनकी सैंपलिग कराने में जुट गए हैं। शुक्रवार की आयी रिपोर्ट में भटनी के सवरेजी गांव में पहले से संक्रमित मरीज के घर के दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। एक बगहरा महुवारी,एक मझौली राज,एक एकौना, एक सिकरहटा बनकटा, दो सोनबरसा सलेमपुर से है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि आज आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल पॉजिटिव की संख्या अब 241 हो गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button