Crime

पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते आरक्षी ने की आत्महत्या

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक आरक्षी ने पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस अधीक्षक कुलदीप गुनावत ने मंगलवार देर रात बताया कि जिला संभल में न्यायालय की सुरक्षा में तैनात अठारह बैच का आरक्षी रजत चौधरी, थाना संभल के अंतर्गत के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। रजत चौधरी मूल रुप से जिला बिजनौर के चांदपुर का निवासी था। रजत चौधरी के अपने आवास पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना पुलिस को मिली। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button