Crime

दहेज के लिए महिला को जान से मारने का षड़यंत्र

बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरी कला गांव निवासी ने एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते हुए मारते पीटते तथा उसको जान से मारने का षड्यंत्र रच रहे थे, किसी तरह विवाहिता भागकर मायके आई और पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने का मांग किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने बड़ागांव पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने का आदेश दिया है। बड़ागांव पुलिस ने पति सहित छह आरोपियों के विरुद्ध दहेज प्रथा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

सविन्द्र पटेल की पुत्री कंचन देवी की शादी 24 मई 2016 को राजातालाब थाना क्षेत्र के गजापुर गांव निवासी रामरेखा पटेल के पुत्र सुरेश के साथ हुई थी। कंचन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दो लाख इक्यावन हजार रुपए नगद लेने के बाद भी दहेज में पांच लाख रुपए की और मांग करने लगे मांग पूरी न होने पर आयेदिन तरह-तरह की यातना देते हुए मारने पीटने लगे तथा मुझे जान से मारने की षड़यंत्र रचने लगे। भयभीत विवाहिता अप्रैल महीने में किसी तरह भागकर मायके चली आयी और तबसे मायके में ही रह रही है।

Related Articles

Back to top button