
उपेन्द्र दत्त शुक्ला के निधन पर शोक
बरहज देवरिया । आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बरहज के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर अध्यक्ष अभयानंद तिवारी की अध्यक्षता में हुई ,जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि उपेंद्र शुक्ला जी का असामयिक निधन भारतीय जनता पार्टी एवं हमारी व्यक्तिगत क्षति है जिसकी भरपाई करना असंभव होगा ।उपेंद्र शुक्ला जी एक कुशल संगठनकर्ता थे। आपका समय समय पर हमें मार्गदर्शन मिलता रहा आपका असमय जाना हम सबके लिए बहुत ही कष्ट कारक है। महामंत्री कृष्णानंद सिंह और भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल ने भी श्री शुक्ला जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।शोक प्रकट करने वालों में राकेश सोनकर,अशोक सोनकर,अमर सिंह,अर्जुन भारतीय,विनय मिश्र,ब्रजेश शर्मा,नंदनी,सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बांसगांव के सांसद व विधायक और ब्लाक प्रमुख चरगांवा ने शोक व्यक्त किया
गोरखपुर सदर से पूर्व भाजपा सांसद प्रत्यासी व उत्तर प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल के निधन पर बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान, बांसगांव विधानसभा के विधायक डाक्टर विमलेश पासवान और चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने शोक व्यक्त किया है।कहा कि शुक्ला जी के आकस्मिक निधन हो जाने से हमलोग एक कर्त्तव्य निष्ठा और भाजपा के जुझारू नेता को खो दिया है इसका हमें सदैव दुःख रहेगा।




