UP Live

किशुनचन्द शर्मा के निधन पर जताया शोक, व्यक्त की संवेदना

दुद्धी, सोनभद्र – कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता किशुनचंद शर्मा के निधन पर डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि शर्मा जी कांग्रेस के बड़े नेता रहे ,अपने अक्खड़पन  के लिए मशहूर रहे। इसीलिए मुफ़लिसी की जिन्दगी जीते हुए 90 वर्ष की उम्र में दुनियां को अलविदा कह गए ।कुछ लोगो के द्वारा उनका सहयोग भी किया जाता था। 90 वर्षीय शर्मा जी देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरागांधी  जी के करीबी रहे ।  देश व प्रदेश के कई मंत्रियों से उनके अच्छे सम्बन्ध थे,लेकिन बीच के कालखंड में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न बन पाने के कारण   लगाव कम होते गए। उनके अचानक निधन से लोग मर्माहत हैं।श्री अग्रहरि ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और शोक सन्तप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति दे।उधर व्यापार मंडल समेत दर्जनों अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button