Politics

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

लखनऊ।  यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था और मल्टीअर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज किया जा रहा था। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button