State

9वीं कक्षा के छात्र की कार्डियक अरेस्ट से मौत

नई दिल्ली । तेलंगाना में 9वीं कक्षा के एक छात्र की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यह घटना खम्मम टाउन की है। 14 वर्षीय एम. राजेश एक स्थानीय सरकारी हाई स्कूल में क्लास में भाग लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद गिर गया। स्कूल के शिक्षक उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।(वीएनएस )

Related Articles

Back to top button