Politics

मुख्यमंत्री योगी ने लगाया अखिलेश को फोन, दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ । उत्तेर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 48 वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है। इससे पहले योगी ने उन्हें ट्वीट कर भी बधाई दी। तो वहीं, सपा नेता और कार्यकर्ता कल से ही जगह-जगह केक काटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं और मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनकी लम्‍बी आयु की दुआ मांग रहे हैं।

ट्वीट कर सीएम योगी ने दी अखिलेश को बधाई
सीएम योगी ने ट्वीट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दी। कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

वहीं, सोशल मीडिया पर आज #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और 2022 के चुनाव में अखिलेश को फिर यूपी का सीएम बनाने का प्रण ले रहे हैं। कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के जन्मदिन पर केक भी काटा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button