UP Live

रामनवमी से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री

रामलला की प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी रामनवमी होगी, जिसमें भगवान श्री रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य की किरण पड़ेंगी।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आएंगे अयोध्या, लगभग पांच घन्टे तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • रामकथा पार्क में आयोजित क्रेडिट कैंप में 1100 से अधिक लाभार्थियों को लगभग 50 करोड़ का करेंगे ऋण वितरण
  • राजसदन में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे सीएम,आयुक्त सभागार में करेंगे समीक्षा बैठक

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचेंगे। वह तकरीबन पांच घंटे तक रामनगरी में रहेंगे। दर्शन-पूजन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अयोध्या के विकास के साथ-साथ रामनवमी की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ मंथन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी, फिर श्रीरामलला के दर्शन पूजन करेंगे। इसके उपरांत राजसदन में लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होंगे। इसके बाद रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत संयुक्त क्रेडिट कार्ड कैम्प में शामिल होकर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहां से आयुक्त कार्यालय सभागार पहुंचकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद प्रयागराज मार्ग स्थित लधानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

1100 से अधिक को देंगे ब्याज मुक्त ऋण

सीएम योगी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अयोध्या मंडल के 11 सौ से अधिक पात्रों को लगभग 50 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेंगे। दरअसल युवाओं को उद्यम की तरफ उन्मुख कर उन्हें स्वावलंबी और रोजगार प्रदाता बनाने की सीएम की यह दूरदर्शी व महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में भी है। इसे 24 जनवरी को लांच किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ रामनवमी मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैठक करेंगे। इसकी तैयारी आदि को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। रामलला की प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी रामनवमी होगी, जिसमें भगवान श्री रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य की किरण पड़ेंगी।

योगी सरकार ने 1 लाख युवाओं को लोन देने का रखा था लक्ष्य, 1 लाख 51 हजार से अधिक आए आवेदन

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button