UP Live

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर मुख्यमंत्री ने किया घाघरा सेतु का निरीक्षण

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह सीएम योगी का अभिवादन किया जनसमूह ने

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर घाघरा सेतु का निरीक्षण किया। यह दीर्घ सेतु कम्हरियाघाट में घाघरा नदी पर बना है। मुख्यमंत्री ने यहां नदी की धारा मोड़ने के लिए किए गए और हो रहे कार्यों को भी देखा और जरूरी निर्देश दिए।

शुक्रवार पूर्वाह्न आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री इस एक्सप्रेसवे के सफर पर निकले। इस दौरान उनका पहला पड़ाव कम्हरियाघाट रहा। उनके साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्थानीय विधायक श्रीराम चौहान, प्रदेश के मुख्य सचिव और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री कम्हरियाघाट में घाघरा नदी पर बने दीर्घ सेतु पर रुके। उन्होंने पुल से घाघरा नदी और पुल को नदी की धारा से सुरक्षित रखने के लिए नदी तट पर हुए कार्यों का जायजा लिया। यूपीडा और सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें नदी की धारा से बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी दी। करीब दस मिनट तक घाघरा सेतु का निरीक्षण करने और आवश्यक दिशानिर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दूसरे लोकार्पण स्थल भगवानपुर टोल प्लाजा के लिए रवाना हो गए।

तिरंगा लहराकर बोली जनता, आभार महाराज जी

गोरखपुर । गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह जोरदार अभिवादन किया गया। इस दौरान जनता में गजब का उत्साह देखा गया। एक्सप्रेसवे का शानदार उपहार मिलने से आह्लादित जनसमूह ने हाथ में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके सम्मान में नारे लगाते हुए कहा, बहुत बहुत आभार महाराज जी।

शुक्रवार को आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काफिले के साथ एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते हुए लोकार्पण समारोह के दूसरे स्थान भगवानपुर टोल प्लाजा पर आए। इस दौरान अनेक स्थानों पर क्षेत्रीय जनता ने एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े होकर उनका अभिवादन किया। गोरखपुर में कम्हरियाघाट से लेकर भगवानपुर टोल प्लाजा तक पंद्रह स्थानों पर जुटे जनसमूह ने सीएम का स्वागत किया।

कम्हरियाघाट पर खजनी के विधायक श्रीराम चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया जबकि अन्य स्थानों पर स्वागत की अगुवाई स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने की। सभी स्थानों पर स्वागत के लिए जुटे लोगों के हाथ में तिरंगा लहरा रहा था। मुख्यमंत्री का वाहन पास आते ही लोगों ने उनके सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

कम्हरिया घाट के अलावा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 42, 37.20, 31, 29.30, 26.80, 24.60, 22.80, 20.80, 17.50, 15.50, 12.80, 10, 8.20 और 7 किलोमीटर पर मुख्यमंत्री का क्षेत्रीय जनता से जोरदार स्वागत किया। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 10 पर सांसद रविकिशन शुक्ल और सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में, किलोमीटर 7 पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह और गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह के नेतृत्व में सीएम योगी का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने जगह जगह हुए स्वागत के लिए मंच से जनता के जोश की सराहना की और आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने किया 7283 करोड़ रुपये की लागत वाले 91.35 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों के लिए बनेंगे 2 नये राइनो रिहैब्लिटेशन सेंटर

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button