PoliticsState

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, जनवरी । पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक आधिकारिक पत्र में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इस पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने चौधरी बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। दो अगस्त 2016 को वह तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने थे और उनकी सदस्यता एक अगस्त 2022 को समाप्त होनी थी।

उच्च सदन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। चौधरी बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा उनके पुत्र बृजेन्द्र सिंह के सांसद बनने के बाद आया है। पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा नेता बृजेन्द्र सिंह हिसार लोकसभा सीट से सांसद हैं।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button