Entertainment

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ चांदनी वेगड़ का वीडियो एल्बम ‘राधा रानी लागे’

राजकोट । दवे डिज़िटल कंपनी ने गायिका चांदनी वेगड़ का नया वीडियो एल्बम ` राधा रानी लागे ` को है 11 जुलाई को सभी डिज़िटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया। यह एक भक्ति गीत है, जोकि ये बड़े अनोखे ढंग से गाया गया है और बड़े ही बेहतरीन तरीके से पिक्चराया गया है। इसकी शूटिंग गुजरात के प्रसिद्ध यात्रधाम द्वारका के विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों पर किया गया है। द्वारका कृष्ण भगवानकी कर्मभूमि है। चांदनी वेगड़ का यह गीत सुनने पर छोटे बड़े सब लोग राधा कृष्ण के भक्ति भाव में लीन हो जायेंगे। इस विडिओ एल्बम के निर्माता जय दवे है, निर्देशक द्धिज त्रिवेदी है और संगीत सुनील चावड़ा ने दिया है।

चांदनी वेगड़ गुजरात जामनगर के रहनेवाले पूर्व सीनियर सिविल जज के.पी. वेगड़ की बेटी है। वेगड़ पहले जामनगर में रहते थे,कुछ दिनों पहले राजकोट में शिफ्ट हुए है। चांदनी ने इस वर्ष दसवीं कक्षा की परीक्षा जामनगर की सत्यसाई विद्यालय में पास किया हैं, और अब ग्याहर्वी कक्षा के लिए राजकोट के राजकुमार कॉलेज ( आरकेसी) में एडमिशन लिया है। वे गायन के साथ साथ पढाई को भी जारी रखना चाहती है। वे गुजरात राज्य में और मुंबई में कई शो में भी हिस्सा ले चुकी है। अपने एल्बम ,`राधा रानी लागे“ के बारे में चांदनी वेगड़ कहती है,` मैं ने हर तरह के गीत गाए है और गा सकती हूँ। यह भक्ति गीत बहुत अच्छा था और मुझे मौका मिला तो मैंने यह गाया। इसकी शूटिंग भी द्वारका में हुआ, जोकि यादगार रहेगी। उम्मीद करती हूँ, लोगो को यह पसंद आएगा। `

वैसे, चांदनी ने `हाई- स्पीड सिने इंटरनेशनल` बैनर तले बन रही एक हिंदी फीचर फिल्म ` लिविंग रिलेशन ` साइन की है, जिसकी रिकॉर्डिंग करोना की वजह से नहीं हो पाई, लेकिन जल्द ही इसकी रिकॉर्डिंग मुंबई में होने वाली है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button