
नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विश्व के 20 शक्तिशाली देशों के समूह जी 20 की अध्यक्षता भारत को हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए आज कहा कि ये आधुनिक एवं नये भारत की क्षमता विस्तार का प्रमाण है।भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी 20 के बारे में एक वक्तव्य दिया। डॉ. जयशंकर के वक्तव्य के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों में भारत की छवि बदल गयी है खासकर कोविड महामारी के कालखंड में। उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में हम विदेशों पर निर्भर रहते थे लेकिन कोविड काल में भारत ने साबित किया कि हम ना केवल गंभीरतम स्थिति का मुकाबला कर सकते हैं बल्कि विश्व में संकटग्रस्त देशों को मदद भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, “पिछले आठ वर्षों में भारत की छवि दुनिया में बदल गई है। पहले हम किसी भी समस्या का सामना करने के लिए अन्य देशों पर निर्भर होते थे, लेकिन आज बड़ी से बड़ी महामारी का हम मुकाबला भी कर रहे हैं और दूसरे देशों की मदद भी कर रहे हैं।”श्री पांडा ने कहा कि जी-20 ऐसा समूह है जो दुनिया के अहम मुद्दों पर निर्णय लेता है और विमर्श गढ़ता है। यह समूह विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का 80 प्रतिशत, वैश्विक कारोबार का 75 प्रतिशत एवं आबादी का 60 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है। इस समूह की अध्यक्षता भारत को मिली है। इस सम्मेलन में केवल जी-20 के सदस्य देश ही नहीं बल्कि 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन और नौ अन्य देश के प्रतिनिधि आएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि वसुधैव कुटुम्बकम् के मंत्र से दुनिया की किसी भी समस्या का मुकाबला कर सकते हैं। सभी देश आर्थिक संकट में हैं। लेकिन भारत की दुनिया में हर जगह सराहना हो रही है क्योंकि महामारी के बाद अपनी अर्थव्यवस्था को कोई बचा पाया तो वह भारत ही है। यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विज़नरी एवं प्रेरक नेतृत्व के बिना नहीं हो सकता था।उन्होंने कहा कि भारत में 50 से अधिक स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें होंगी ताकि विकसित देशों को भारत की प्रगति एवं संस्कृति दोनों को देखने का अवसर मिले। वोकल फॉर लोकल की ताकत भी मेहमान देश देखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश भर में लोगों एवं समाजों को जी-20 से जोड़ने पर जोर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता व्यक्ति के रूप में एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से सभी वर्गों को जोड़ेंगे और आधुनिक एवं नये भारत की क्षमता विस्तार का परिचय देंगे।
भाजपा संसदीय दल की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने गरीब कल्याण पर वक्तव्य की जानकारी देते हुए कहा कि आठ वर्ष पहले जब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शपथ ली थी तब कहा था कि मेरी सरकार शोषितों, वंचितों और गरीबों को समर्पित रहेगी। आठ वर्षों में शोषितों, वंचितों और गरीबों को आगे बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजना में गरीबों को पक्के आवास, बिजली एवं पानी से लेकर मुफ्त खाद्यान्न, स्वास्थ्य बीमा एवं छात्रवृत्ति तक प्रदान की है। युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित किया। केन्द्र सरकार के कार्यों को राजग शासित राज्यों में डबल इंजन की सरकार ने अपने अपने ढंग से आगे बढ़ाया। कृषि कल्याण योजना, महामारी के बाद 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न देना, महिलाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी से लेकर स्वच्छता एवं सुरक्षा की योजनाएं गरीबों के उत्थान में कारगर साबित हुईं हैं।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजना को अंत्योदय के माध्यम से क्रियान्वित किया गया है। बीते आठ वर्षों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अभूतपूर्व काम हुआ है।(वार्ता)
Shri @Dev_Fadnavis addresses a press conference at NDMC Convention Centre in New Delhi. #BJPNEC2023 https://t.co/rpIY0Hc9uv
— BJP (@BJP4India) January 17, 2023
HM Shri @AmitShah addresses a press conference at NDMC Convention Centre, New Delhi. #BJPNEC2023 https://t.co/5vEppCBVbu
— BJP (@BJP4India) January 17, 2023
Dr @drsudhayadavBJP and Shri @PandaJay jointly address a press conference at NDMC Convention Centre, New Delhi. #BJPNEC2023 https://t.co/iGvaUjJcoH
— BJP (@BJP4India) January 17, 2023
Union Minister Shri @dpradhanbjp addresses a press conference at NDMC Convention Centre, New Delhi. #BJPNEC2023 https://t.co/cxxR9BgFWs
— BJP (@BJP4India) January 17, 2023
मोदी, मोदी…
के नारों से दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम श्री @narendramodi का किया जोरदार स्वागत।#BJPNEC2023 pic.twitter.com/XTMKvWpQCX
— BJP (@BJP4India) January 16, 2023
Union Minister Smt. @nsitharaman addresses a press conference at NDMC Convention Centre, New Delhi. #BJPNEC2023 https://t.co/wGYwIlqQZF
— BJP (@BJP4India) January 16, 2023
Shri @rsprasad addresses a press conference at NDMC Convention Centre in New Delhi.#BJPNEC2023 https://t.co/67vLfNcylV
— BJP (@BJP4India) January 16, 2023