UP Live

मध्यदेशीय वैश्य महासभा:राजेश्वर मद्धेशिया जिलाध्यक्ष, संजय कुमार बने महामंत्री

महराजगंज : मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में सोमवार को महासभा की बैठक की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राजेश्वर मद्धेशिया को जिलाध्यक्ष तो संजय कुमार को जिला महामंत्री नामित किया गया।

मध्यदेशीय वैश्य महासभा:राजेश्वर मद्धेशिया जिलाध्यक्ष, संजय कुमार बने महामंत्री
मध्यदेशीय वैश्य महासभा:राजेश्वर मद्धेशिया जिलाध्यक्ष, संजय कुमार बने महामंत्री

मध्यदेशीय वैश्य महासभा आईटी सेल के उत्तर प्रदेश संयोजक अमरजीत मध्यदेशिया ने बताया कि महराजगंज जिला कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में सतीशचंद्र मद्धेशिया को जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि दिनेश कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री गिरिशचंद्र गुप्ता ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री हीरालाल मद्धेशिया, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष मायाशंकर, प्रदेश मंत्री प्रभात, नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, सतीश मद्धेशिया, सुनील चाहत मद्धेशिया, अजय मद्धेशिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रोशन मद्धेशिया सहित अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजय कुमार, प्रदेश संरक्षक रंजीत कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, राजाराम गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button