State

राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर आधे दिन बंद रहेंगे केन्द्र के कार्यालय

नई दिल्ली । अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के लिए हर कोई उत्साहित है। इस खास दिन के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक विशेष घोषणा की है।22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकारी कर्मियों की भावनाओं को देखते हुए दोपहर ढाई बजे तक सभी केंद्रीय दफ्तरों में अवकाश का एलान किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।इस आदेश में कहा गया कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि हर कोई प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख सकें।(वीएनएस)

पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है तीन मंजिला राम मंदिर

राम मंदिर आंदोलन की वजह से संन्यासी हूं: सीएम योगी

रामोत्सव 2024:सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

रामोत्सव 2024:काशी के शिल्पकार ने सोने, चांदी और हीरे से बनाई श्रीराम मंदिर की अनुकृति

Related Articles

Back to top button