![](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2021/05/photo5833517859983174715.jpg?fit=680%2C340&ssl=1)
केंद्र ने राज्यों को भेजी 18 करोड़ से अधिक वैक्सीन, बीते 24 घंटों में देशभर में 20 लाख से अधिक नागरिकों को लगी वैक्सीन
कोरोना के खिलाफ जंग में देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में अब तक कुल 17 करोड़, 92 लाख, 98 हजार, 584 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के 118वें दिन यानि कि 13 मई को देशभर में 20 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 10 लाख, 34 हजार, 304 से ज्यादा लोगों को पहली डोज, जबकि 9 लाख, 92 हजार, 858 से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। देशभर में अबतक कुल 13.76 करोड़ से अधिक नागरिकों को पहली डोज, जबकि 3.96 करोड़ से अधिक नागरिकों को दूसरी डोज लगाई गई है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1393092011742302208
14 मई सुबह 10 बजे तक लगी कुल वैक्सीन का 40.3% वरिष्ठजनों को, 45.6% टीका 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को, 9.2% टीके 30 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को और 4.9% टीके 18 से 30 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों को लगाए गए हैं।
बीते 24 घंटों में इतने लोगों को लगी वैक्सीन
देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के कुल 4 लाख, 40 हजार, 706 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में इसी आयुवर्ग के कुल 39 लाख, 26 हजार, 344 नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1393092026837524485
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़, 66 लाख, 09 हजार, 783 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 85 लाख, 39 हजार, 763 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़, 42 लाख, 42 हजार, 792 से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 73 लाख, 18 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह रहा आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़, 52 लाख, राजस्थान में 1 करोड़, 18 लाख, यूपी में 1 करोड़, 12 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 09 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 33.60 लाख, पुड्डुचेरी में 1.78 लाख, नागालैंड में 1.79 लाख, लद्दाख में 85 हजार, लक्षदीप में 20 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.09 करोड़, केरल में 81.55 लाख, आंध्र प्रदेश में 74.13 लाख, तमिलनाडु में 68.22 लाख, ओडिशा में 64.97 लाख, तेलंगाना में 54.19 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.63 लाख, मेघालय में 3.84 लाख, त्रिपुरा में 14.42 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.91 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
https://www.mygov.in/covid-19/
बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ
बीते 24 घंटों में देशभर में कुल 3 लाख, 44 हजार, 776 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें से 71% रिकवरी दस राज्यों से हुई है। इस दौरान बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र से सर्वाधिक(54,535), कर्नाटक से 34,057, केरल से 33,733, उत्तर प्रदेश से 19,725, तमिलनाडु से 19,287, पश्चिम बंगाल से 19,181, आंध्र प्रदेश से 18,638, हरियाणा से 16,041, गुजरात से 15,269 और दिल्ली से 15,189 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान देशभर से कुल 18.75 लाख से अधिक सैंपल एकत्रित किये गए, जिसके बाद कुल एकत्रित किये गए नमूनों की संख्या 31 करोड़ के पार पहुंच गई है।
बीते 2 सप्ताह की बात करें तो देश में औसत कोरोना रिकवरी रेट 3 लाख, 35 हजार, 370 है. इन दो सप्ताह में 9 मई को देश में सर्वाधिक 3 लाख, 86 हजार, 444 नागरिक ठीक हुए हैं। इसके अलावा भारत की कुल रिकवरी आज दो करोड़ (2,00,79,599) से अधिक हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत की राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.50 प्रतिशत है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1393091995304796160/photo/1
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 18 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी गईं
14 मई की सुबह 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 18 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.82 करोड़+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 51 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़, 47 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 48 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 20 लाख+ और कर्नाटक को 1 करोड़, 09 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 16 से 31 मई के बीच 192 लाख से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें से 162.5 लाख कोविडशील्ड की खुराकें, जबकि 29.49 लाख को-वैक्सीन की खुराकें होंगी।
https://twitter.com/COVIDNewsByMIB/status/1393165263151927297/photo/1
केंद्र सरकार मुस्तैदी से कर रही है काम
केंद्र सरकार “समग्र सरकार” के दृष्टिकोण के तहत वैश्विक सहायता को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक अविलंब आवंटित करने और पहुंचाने के लिए लगातार कार्यरत है। अभी तक प्राप्त 9,294 ऑॅक्सीजन कंसंट्रेटर, 11,835 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट, 6,439 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी तथा लगभग 4.22 लाख रेमडेसिविर शीशियां राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सड़क तथा हवाई मार्ग से वितरित/भेजे जा चुके हैं।
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1718569
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये खरीद नियमों में ढील
केंद्र सरकार ने कोविड-19 विश्व महामारी की रोकथाम की आवश्यकता पूरी करने के लिये साजो-सामान की सार्वजनिक खरीद को, सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया को प्राथमिकता) आदेश, 2017 के दायरे से बाहर कर दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन औद्योगिक एवं आतंरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने इस सम्बन्ध में कहा है कि उपरोक्त ढील 30 सितंबर, 2021 तक लागू रहेगी।