Crime

पहड़िया में कार सवार महिला का बैग नगदी उचक्कों ने उड़ाया

वाराणसी। सारनाथ थानाअंतर्गत पहड़िया स्थित एक होटल के समीप करौंदी निवासी महिला सीमा यादव कार से उतरकर सामान खरीदने चली गयी। इधर पीछे से आये बदमाशों ने कार में रखा बैग उड़ा दिया व फरार हो गए। खरीददारी कर महिला जब वापस आयी और कार में बैग गायब देखा तो शोरगुल मचाने लगी। महिला ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गयी जहां तहरीर दी गई।

महिला के अनुसार बैग में हजारों की नगदी ,आधार कार्ड, पैन कार्ड ,बैंक पासबुक के साथ जरूरी कागजात व मोबाइल फोन था। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे टप्पे बाजी में शामिल बदमाशों का सुराग लगा रही है। जनपद में इस तरह की बढ़ रही घटनाओं को देख लोग परेशान है। बदमाश लगातार पुलिस को बड़ी चुनौती दे रहै लेकिन पुलिस इस पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है।

Related Articles

Back to top button