Crime

खड़े ट्रेलर से टकराई कार, 3 की मौत

मंदसौर । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीमेंट से भरे खड़े ट्रेलर में एक कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इलाज के दौरान भी एक शख्स ने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद हादसे में कुल तीन लोग घायल हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बेलारी गांव के पास 8 लेन एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ है। इस हादसे में बांसवाड़ा (राजस्थान) की रहने वाली रुचि उपाध्याय (55) और दीपिका त्रिवेदी (42) की मौत हो गई है। वहीं भोपेश उपाध्याय (57) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं भवानी उपाध्याय (25), नित्या त्रिवेदी और कार चालक रियाज गंभीर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button