Crime

मथुरा के ग्रामीण क्षेत्र में जली कार में जला शव बरामद

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस ने एक जली हुई कार बरामद की ,जिसमें से एक शव भी जली हुई अवस्था में बरामद किया गया।नागरिकों की सूचना पर फरह परखम मार्ग पर पहुंची पुलिस ने कार को थाने में खड़ा कर दिया है जब कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार शव किसी पुरूष का है। ( वार्ता )

Related Articles

Back to top button