Crime

पत्नी को जिंदा फूंक, ससुर की हत्या कर खुद को उड़ाया गोली से

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में रविवार तड़के एक वहशी व्यक्ति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मारने बाद ससुर की हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।एक साथ तीन हत्याएं होने से इलाके में दहशत फैल गयी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पडताल शुरु कर दी है।

मुस्करा थाने की पहाड़ी भिटारी गांव निवासी ओमप्रकाश (41) पुत्र सिद्ध गोपाल पत्नी अनुसुइया (39) वह तीन बच्चों के साथ राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला स्थित लीलावती नगर में रहता था। वह कुछ दिन पूर्व से ही गांव पहाड़ी भिटारी से आया था। राठ स्थित मकान में निर्माण करा रहा था।चार दिन पहले ओमप्रकाश का ससुर नंदकिशोर निवासी लोदीपुर थाना जरिया भी आया था, रविवार की तड़के करीब ढाई बजे ओमप्रकाश घर आया और अपनी पत्नी की हत्या कर आग से जला दिया। इसी दौरान वहां मौजूद नंदकिशोर जब जगा तो ओमप्रकाश ने पत्थर से कुचलकर उसकी भी हत्या कर दी।

इसी दौरान जब वह बच्चों के ऊपर हमला करने वाला था तभी बच्चे उससे लिपट गए, मौका देख उसने 315 बोर तमंचे से खुद को गोली मार ली मौके पर ही ओमप्रकाश की मौत हो गई। एक साथ तीन हत्याएं होने से मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक ओम प्रकाश की 16 वर्षीय पुत्री ने पुलिस को बताया कि पापा का मां से झगड़ा हुआ था। उसके नाना भी साथ में ही रहते है। गुस्से में आकर मां एवं नाना की हत्या कर दी है एवं स्वयं को भी गोली मार आत्महत्या कर ली है।

बीच बचाव के दौरान पापा के मित्र रतनलाल (55) भी घायल हो गए। मौके पर डॉग स्क्वायड/फोरेंसिक टीम मौजूद है। साक्ष्य संकलन व अन्य वौधानिक कार्रवाई प्रचलित है।सूचना पर सीओ प्रमोद कुमार सिंह, कोतवाल विनोद कुमार सहित अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस अधीक्षक डा दीक्षा शर्मा भी मौके पर पहुंची हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button