Crime

देवरिया में चार इंच जमीन के लिये भाई की हत्या

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में मंगलवार को चार इंच के जमीन विवाद में दो सगे भाईयों के संघर्ष में एक की मौत हो गई तथा इस घटना में मृतक की पत्नी घायल है।सदर क्षेत्राधिकारी रेड्डी ने बताया कि तरकुलवा क्षेत्र के पोखरभिंडा में चार इंच के जमीन विवाद में दो भाईयों में संघर्ष हो गया। एक भाई ईट की दिवाल चलवा रहा था कि इसी बीच दूसरे भाई ने दिवाल निर्माण पर अपनी आपत्ति कर काम को रूकवाने का प्रयास कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें मुमताज(52) की उसके सगे छोटे भाई ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया।इस घटना में मृतक की पत्नी लैला खातून भी चोट लगने से घायल हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button