Varanasi

बरेका चिकित्सालय में अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) परीक्षण शिविर का आयोजन

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) चिकित्सालय में 13 दिसंबर 2025 को अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हड्डियों की जांच, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली पर परामर्श दिया गया। लगभग 75 लोगों ने जांच कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में महाप्रबंधक सोमेश कुमार के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को बरेका चिकित्सालय के सभागार कक्ष में अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में हड्डियों से संबंधित रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते उनकी जांच कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में जीवनशैली में आए बदलाव, असंतुलित खान-पान एवं शारीरिक निष्क्रियता के कारण हड्डियों से संबंधित बीमारियों, विशेषकर ऑस्टियोपोरोसिस, में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि बरेका चिकित्सालय में कमर एवं घुटने के प्रत्यारोपण जैसी जटिल शल्य क्रियाएं वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा० विजय सिंह तथा वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी (अस्थि रोग विशेषज्ञ) डा० अमित गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जिसका लाभ न केवल बरेका बल्कि अन्य क्षेत्रीय रेलवेज के रोगी भी उठा रहे हैं।

डा० देवेश कुमार ने आगे बताया कि बीएमडी परीक्षण के माध्यम से हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा का आकलन किया जाता है, जिससे हड्डियों के कमजोर होने एवं भविष्य में फ्रैक्चर की आशंका का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। समय रहते इस जांच से रोग की पहचान होने पर उचित उपचार एवं रोकथाम संभव है, जिससे गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

इस स्वास्थ्य कार्यक्रम में बरेका के वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा० विजय सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा० मधुलिका सिंह, डा० प्रेक्षा पाण्डेय, डा० मंजुषा रानी लाल के अतिरिक्त वाराणसी से आमंत्रित अस्थि रोग विशेषज्ञ डा० रितु गर्ग, डा० शैलेन्द्र कुमार एवं डा० चन्द्र प्रकाश सिंह ने अस्थि रोग प्रबंधन, हड्डियों को स्वस्थ रखने के उपाय तथा जीवनशैली में आवश्यक सुधार पर अपने विचार व्यक्त किए।

अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) परीक्षण का कार्य ईसीजी तकनीशियन श्री दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान मुख्य नर्सिंग सुपरिटेन्डेन्ट श्रीमती कमला श्रीनिवासन एवं श्रीमती अंजना टौड ने भी शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर में लगभग 75 व्यक्तियों ने बीएमडी परीक्षण कराकर अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य की जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में उपस्थित लाभार्थियों ने बरेका प्रबंधन एवं चिकित्सालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस उपयोगी पहल की सराहना की।

यह शिविर बरेका के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम सिद्ध हुआ, जिससे हड्डियों से संबंधित रोगों की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो सका।

त्रेतायुग से चली आ रही है गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा

विश्वनाथ धाम लोकार्पण के 4 वर्ष पूर्ण, संकल्प अन्नक्षेत्र की सेवा बनी मिसाल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button