Crime

बोलेरो ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,युवक की मौत

बांदा । उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बोलेरो ने स्कूटी सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला शहर कोतवाली के क्योटरा मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले शंकर प्राइवेट एम्बुलेंस चलाने का काम करता था। 2 जनवरी की रात वह बाजार से घर जा रहा था कि अचानक रास्ते मे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नही बोलेरो सवार उसको काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। फिर गाड़ी किनारे करके मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button