फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर में सूदखोरों से तंग आकर जिस रेडीमेड कपडा व्यवसायी ने यमुना में छलांग लगाई थी उसका शव गोताखोरों ने बुधवार को गांव माली पट्टी यमुना से निकालने में सफलता हासिल की ।मृतक के रिश्तेदार ने थाना बसई मोहम्मदपुर में चार सूदखोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना दक्षिण के सुहाग नगर सेक्टर नंबर 2 निवासी प्रशांत अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय संतोष अग्रवाल थाना उत्तर के नगला करन सिंह पर रेडीमेड कपड़े की दुकान करता था। उसने अपने एक साथी की आठ लाख रुपए की जमानत छोटू जैन पुत्र संतोष जैन से ली थी । छोटू जैन अपने भाई मोनू जैन, आशु जैन और पंकज के साथ मिलकर प्रशांत पर आठ लाख रुपए वसूलने के लिए दबाव बनाने लगा और तरह-तरह की धमकियां देकर उसे परेशान करने लगा जिससे प्रशांत मानसिक रूप से परेशान था । (वार्ता)



