Crime

वाराणसी में एक परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में एक परिवार के तीन सदस्यों के शव बुधवार को संदेहास्पद परिस्थितियों में पाये गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंगाली टोला में मुंशी घाट पर पिता, पुत्र और पौत्र मृत पाये गये। मृतकों की पहचान पिता जनार्दन तिवारी, उनके बेटे अश्विनी और पोते दीपू के रूप में हुई है। जनार्दन मुंशी घाट पर चाय बेचते थे। संभावना है कि तीनों ने रात में किसी समय जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button