Breaking News

लौवा नदी पुलिया निर्माण में तेजी लाने के लिये भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र :  पिछले कई महीनों से निर्माणधीन लौवा नदी पुलिया के निर्माण में हो रही देरी के कारण भाजपा मण्डल दुद्धी के महामंत्री मनीष जायसवाल ने की अगुवाई में भाजपाइयों ने जिलाधिकारी के नाम एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दुद्धी रीवा रांची राजमार्ग पर लौवा नदी पुलिया का निर्माण काफी धीमी गति से कराया जा रहा है, जिससे दुद्धी के साथ अन्य जगह के लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुद्धी से जिला मुख्यालय जाने के लिये डायवर्जन मार्ग से लगभग 25 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है, जिससे लोगो मे काफी नाराजगी है। खासकर कोई बीमार व्यक्ति को दुद्धी से रेफर किया जाता है और वह समय रहते जिला अस्पताल तक नही पहुँचता है तो उसकी जान भी जा सकती है।

यात्रियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है अगर कोई सवारी 25 किलोमीटर घूम के जा रही है तो यात्री को अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा है,व्यपारियो को भी ट्रांसपोर्टिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रहरी, मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी ने उपजिलाधिकारी को मौखिक रूप से भी इस समस्या के बारे में बताया और मांग किया कि पुलिया के पास वैकल्पिक व्यवस्था करके सभी गाड़ियों का आवागमन चालू किया जाए।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदलाल अग्रहरी,सेक्टर संयोजक मनोज पटेल,आईटी सह संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button